फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने मौन जुलूस निकाल जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगर के व्यापारी सुरेश गुप्ता के बेटे आदित्य उर्फ टुकटुक की बरामदगी को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में महिला तथा पुरुष परिजनों संग नगर में मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रकट किया। जुलूस में शामिल लोग हाथों में तख्ती पर बेटा नहीं, तो वोट नहीं लिखा स्लोगन लेकर चल रहे थे। मौन जुलूस नगर के रामलीला मैदान से निकलकर मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और स्टेशन रोड होते हुए रेलवे फाटक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। गुरुवार को नगर के सभी व्यापारी बंदकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि बीते 27 मार्च को सरैला चट्टी से किशोर आदित्य का अपहरण हुआ था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन आदित्य का कुछ पता नहीं चला। 29 मार्च को पिता ने बिहार के आठडीह निवासी भक्ति कुशवाहा पर अपहरण कराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया तथा भक्ति को पकड़कर पूछताछ भी की, लेकिन अबतक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना के 24 दिन बीतने के बाद भी आदित्य का कुछ पता नहीं चल सका है। परिजन भी पुत्र के बरामद न होने को लेकर परेशान हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस उच्चाधिकारी समेत स्थानीय पुलिस केवल बच्चे की बरामदगी का भरोसा दिला रही है। व्यापारियों में भी पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोश व्याप्त है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि 18 अप्रैल को नगर की सभी दुकानों को बंद कर सभी व्यापारी नगर स्थित एक पुराने छविगृह के परिसर में परिजनों संग क्रमिक धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे। जबतक बालक की बरामदगी नहीं होगी, तबतक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। जुलूस में सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, पूर्व चेयरमैन अलीशेर राईनी, दिनेश प्रधान, रामशंकर फौजी, विनोद अकेला, अमित जायसवाल, अनुग्रह जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, वसीम अहमद, सोनू साहू, सदानंद साहू, पवन, राजू, अजय सहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें