फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद व्यापारी की लाठी-डंडों से हमलाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के ग्राम रामूपुरा में बदमाशों ने एक व्यापारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बदमाश व्यापारी की बाइक और नगदी लूटकर भाग निकले। हत्या की सूचना पर पहुंची थाना अजनर और श्रीनगर पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। मृतक के बेटे महेश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना अजनर में पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम लुहेड़ी निवासी जाहर अहिरवार (40) गल्ला कारोबारी है। वह शनिवार को ग्राम रामूपुरा में गल्ले की खरीद करके बाइक से अपने गांव लुहेड़ी लौट रहा था। तभी रामूपुरा गांव से बाहर निकलते ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर उसे मार डाला। बदमाश उसकी जेब से नगदी और बाइक लूटकर भाग निकले।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई जगह कांबिंग की। सर्विलांस टीम भी जंगलों की खाक छानती रही लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। व्यापारी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे एसपी स्वामीनाथ, एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह के अलावा अजनर, श्रीनगर और कुलपहाड़ की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें