फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक की भिडंत में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। खजुराहो-महोबा मार्ग में लौड़ी तिराहा के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हाइसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ सदर ने अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना और दुर्घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई।
विज्ञापन



कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम भटेवरा निवासी धर्मेंद्र (30) पुत्र कल्ली बाइक से परिवार की दो महिलाओं हीरा (35) व मुलिया (45) के साथ ग्राम शाहपहाड़ी रिश्तेदारी में गया था। बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे बाइक से घर वापस लौटते समय लौड़ी तिराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे और बुरी तरह लहूलुहान हो गए। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। तब घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर जटाशंकर राव अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी लेते हुए घायल महिलाओं का हालचाल जाना। सीओ सदर ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें