पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी-बराना रोड पर नगाराघाट के आगे एक ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना पनवाड़ी के ग्राम नगाराघाट निवासी नीरज (35) पत्नी सुरेंद्र अपने बेटे पप्पू (17) के साथ सोमवार की सुबह बाइक से ग्राम बराना लौट रही थीं। तभी बराना देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे ग्रामीणों के ट्रैक्टर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायल पप्पू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया। जहां पर उपचार के बाद शाम को उसे छुट्टी दे दी गई। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।