फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम भुजपुरा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्राम भुजपुरा निवासी प्रीति (20) पत्नी हेमंत शनिवार की सुबह घर पर अकेली थी जबकि पति सामान की खरीददारी के लिए बेलाताल गया था। तभी प्रीति ने मकान के कमरे में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। दोपहर के समय पति घर वापस लौटा तो महिला को फांसी के फंदे पर झूलता देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मृतका के मायके ग्राम अकौनी दी गई है। प्रीति की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। पति ने बताया कि एक सप्ताह से पत्नी बीमार थी। जिसका इलाज चल रहा था। थानाध्यक्ष विपिन प्रकाश सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। यदि मायके पक्ष के लोग तहरीर देंगे तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घर पर फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें