पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के एक गांव में घर में अकेली किशोरी से युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी कपड़े फाड़ते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की शाम घर पर अकेली थी। जबकि परिजन खेतों पर गए थे। तभी मोहन अहिरवार मौका पाकर घर में घुस गया और किशोरी को बुरी नियत से पकड़कर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के चीख पुकार मचाने पर आरोपी छीना झपटी करते हुए भाग गया। किशोरी ने घर लौटे परिजनों को पूरी घटना बताई। तब परिजन किशोरी के साथ थाना पनवाड़ी पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी, जान से मारने की धमकी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। ब्यूरो
घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज