फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली का अगला हिस्सा पलटने से चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल महोबा । कस्बे के मोहल्ला डयोढ़ीपुरा में ट्रैक्टर ट्राली के दो पहिए नाली में फंस जाने के कारण तेज एक्सलीरेटर लेकर नाली से ट्रैक्टर निकालने के चक्कर में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पलटकर ट्राली में गिर गया। जिससे ट्रैक्टर चालक ट्राली और ट्रैक्टर के बीच में दबकर बुरी तरह घायल हो गया बाद में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा हटाकर चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

थाना अजनर के ग्राम बघौरा निवासी बृजेश यादव (23) मंगलवार को सुबह आठ बजे ट्रैक्टर ट्राली में बालू भरकर जा रहा था। तभी डयोढ़ीपुरा के पास एक कीचड़युक्त नाली में ट्रैक्टर ट्राली के दो पहिए फंस गए। ट्राली में लोड अधिक होने के कारण चालक द्वारा तेज एक्सीलेटर लेते ही जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ाना चाही। ट्राली में बालू का वजन अधिक होने के कारण ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पलटकर ट्राली के ऊपर जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर चालक बृजेश यादव बीच में दब गया। चीख पुुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े।
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और ट्रैक्टर के नीचे दब चालक को निकालने का प्रयास करते रहे। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बाद में ट्रैक्टर से पलटे हुए ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर उसे हटाया गया लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली का अगला हिस्सा पलटने से चालक की दबकर मौत
-दूसरे ट्रैक्टर से बांधकर हटाया गया पलटा हुआ ट्रैक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें