श्रीनगर (महोबा)। नशा करने का विरोध करने पर युवक ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना श्रीनगर के ग्राम ननौरा निवासी मंगल पटेल नशे का आदी है। जिसका पत्नी रजनी विरोध करती थी। शनिवार को सुबह मंगल पटेल नशे की हालत में घर पहुंचा। जिसका पत्नी ने विरोध किया। इससे नाराज पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगल पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
नशा करने का विरोध करने पर पीटा