महोबा। केंद्रीय विद्यालय महोबा में दो टीचरों की सरेआम हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। बच्चें बुरी तरह सहम गए। आधा घंटे तक हुई मारपीट के दौरान स्कूल में सन्नाटा छा गया। बच्चों के सामने टीचरों में हुई मारपीट से अनुशासनहीनता उजागर हुई। इसका बच्चों पर बुरा असर पड़ा है। बाद में कॉलेज के टीचरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया।
सोमवार को दोपहर में केंद्रीय विद्यालय के टीचर कुलदीप शिरोही और आलोक कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों टीचरों के बीच जमकर हाथापाई और घूसे चले, जिससे दोनों टीजर जख्मी हो गए। बाद में टीचरों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। टीचरों की बीच मारपीट की खबर फैलते ही छात्र-छात्राएं कक्षाओं से बाहर निकल आई। जिन्हें बाद में टीचरों ने अंदर किया। सरेआम कॉलेज के अंदर के हुई घटना से छात्र-छात्राएं बुरी तरह से सहम गई।
विद्यालय में खराब हो रहे माहौल और बिगड़ते अनुशासन को लेकर अभिभावक संघ ने जिलाधिकारी सहदेव से मुलाकात कर कॉलेज की गतिविधियों से रूबरू कराने का निर्णय लिया है। उधर केंद्रीय विद्यालय के रामबाबू द्विवेदी का कहना है कि दोनों टीचरों को बुलाकर कड़ी चेतावनी दे दी गई है कि यदि भविष्य में इस तरह पुनरावृत्ति हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभागीय उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
केंद्रीय विद्यालय में दो टीचरों के बीच हुई मारपीट
-सरेआम कॉलेज में टीचरों के झगड़े से बच्चों पर पड़ रहा बुरा असर