फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दबंग ने दंपति समेत तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकलां में कूड़ा फेंकने के विवाद को लेकर दबंगों ने दंपति समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्राम करहराकला निवासी छक्की पुत्र घंसू शुक्रवार की सुबह घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी पड़ोसी दबंग भजनलाल ने उसके दरवाजे पर कूड़ा फेंक दिया। जब छक्की ने कूड़ा फेंकने का विरोध किया तो दबंग ने गाली गलौज करते हुए डंडे से मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर बचाने दौड़ी पत्नी लक्ष्मी व पुत्र धर्मेंद्र को भी दबंग ने पीटकर घायल कर दिया। तीनों घायलों ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलसि ने भजनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मामूली विवाद में दबंग ने दंपति समेत तीन को पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें