फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएनटी मशीनों से नदियों को किया जा रहा खोखला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अधिक कमाई के चक्कर में छतेसर नदी में एलएनटी मशीनें लगाकर मानक के विपरीत खुदाई करके नदी को खोखला किया जा रहा है। इतना ही नहीं पुलों के आस पास खुदाई करने से दशकों पुराने पुलों को भी खतरा बढ़ गया है। बावजूद इसके खनिज विभाग के अधिकारी खामोशी अख्तियार किए हैं। इन दिनों पनवाड़ी क्षेत्र अवैध बालू खनन का हब बनकर रह गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि छतेसर नदी में निर्धारित पट्टे से अधिक हिस्से में खनन किया जा रहा है। वहीं एलएनटी मशीनों से रोक के बावजूद धड़ल्ले से इन मशीनों को प्रयोग किया जा रहा है। जिससे एक दिन में सैकड़ों वाहन बालू भरकर निकल रहे हैं। इतना ही नहीं बालू माफियाओं की खनिज विभाग से सांठ गांठ के चलते एक रायल्टी पर कई कई बालू से भरी गाड़ियां निकाली जा रही है। जिससे सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है।
पनवाड़ी क्षेत्र में सबसे ज्यादा नदियों में अवैध खनन किया जा रहा है। थानों के सामने से सरेआम गाड़ियां बिना रायल्टी के निकल रही हैं लेकिन पुलिस विभाग के अधिकारी और थानाध्यक्ष भी गाड़ियों को टच तक नहीं कर रहे हैं। वहीं खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना रायल्टी के निकलने वाली गाड़ियों की चेकिंग न किए जाने से बालू माफियाओं के हौंसले बुलंद है। इन दिनों पूरी रात सड़कों से बालू भरी गाड़ियां निकलने से सड़कों पर दिन जैसा नजारा रहता है। उपजिलाधिकारी रामहर्ष मौर्य का कहना है कि अवैध खनन रोके जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अवैध खनन किसी भी कीमत पर नहीं होगा। इंसेट
विज्ञापन

अवैध खनन के विरुद्घ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ और सीओ कुलपहाड़ ने गुरुवार की रात को चेकिंगकर बालू से भरे 15 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर थाने में खड़ा करा लिया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। टीम में उपजिलाधिकारी रामहर्ष मौर्य और सीओ कुलपहाड़ अब्दुल सलाम व पुलिस कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन

अवैध खनन जारी, प्रशासन नतमस्तक
एलएनटी मशीनों से नदियों को किया जा रहा खोखला
-शासन से रोक के बाद भी नदियों में गरज रही एलएनटी मशीनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें