फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामले की विवेचना कर रहे एसआई ने छात्रा से की अशर्ीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग पढ़कर टेंपो से घर लौट रही छात्रा द्वारा टेंपो चालक के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की विवेचना कर रहे एसआई पर छात्रा ने अश्लीलता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छात्रा परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली और शिकायती पत्र देकर एसआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।


थाना महोबकंठ के ग्राम परापांतर निवासी अर्चना यादव पुत्री कम्मोद बीए की छात्रा है। 26 सितंबर को छात्रा कस्बा पनवाड़ी से कोचिंग पढ़कर टैंपों से घर वापस लौट रही थी।

तभी टैंपों चालक ने अश्लील गाने बजाना शुरू कर दिए। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता व गाली गलौज करते हुए रास्ते में वाहन से उतार दिया था।
विज्ञापन


घटना की तहरीर पीड़िता ने थाना महोबकंठ में दी थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना थाने के एसआई शिवशरण शर्मा को सौंपी है।


पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक एन कालांची को सौपे शिकायती पत्र में बताया कि एक अक्टूबर को वह एफआईआर की कापी लेने थाने महोबकंठ गई थी।

वापस लौटते समय कनकुआ मार्ग पर अंजनी माता मंदिर के समीप थाने के एसआई शिवशरण शर्मा ने रोक लिया। आरोप लगाया कि इस दौरान एसआई ने पांच अश्लील गाने सुनाए और बोले तुम गाकर बताओ इनमें से कौन सा गाना आरोपी ने तुम्हें सुनाया था।

एसआई द्वारा अश्लील गाना सुनाए जाने से छात्रा परेशान हो गई और थाने पहुंचकर मामला बताया लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषी एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मंाग की है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

उधर एसआई शिवशरण शर्मा का कहना है कि लगाए जा रहे आरोप गलत है।
पुलिस अधीक्षक एन कोलांची का कहना है कि ग्राम परापांतर निवासी अर्चना का शिकायती पत्र मिल गया है। मामले की जांच सीओ कुलपहाड़ को सौंप दी है।

तीन अक्तूबर को तहसील कुलपहाड़ में आयोजित तहसील दिवस में जाना है। यहां पर सब इंस्पेक्टर शिवशरण शर्मा से भी लड़की के साथ की गई अभद्रता भाषा के बावत जानकारी की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विवेचक एसआई ने छात्रा से की अश्लीलता
विवेचना में पहले सुनाए भद्दे गाने फिर बोले गाकर बताओ
पीड़िता ने परिजनों के साथ एसपी से की मामले की शिकायत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें