महोबा। खेत की रखवाली करने जा रहा युवक रात के अंधेरे में कुंआ होने का अंदाजा नहीं लगा सका। कुएं में गिरे युवक को ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जनपद मध्यप्रदेश के थाना जुझारनगर के ग्राम दिदवारा निवासी शिवांशु 21 पुत्र मुन्नालाल शनिवार की रात खेतों की रखवाली करने जा रहा था। तभी रास्ते में कच्ची सड़क के किनारे बने कुएं में अंधेरा होने के चलते युवक अंदाजा नहीं लगा सका और कुएं में गिर गया। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला। परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो रोकर बुरा हाल रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। बारिश के चलते सड़के कीचड़युक्त व जलमग्न हो जाने से खेतों से आने जाने के दौरान घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
खेत जाते समय कुएं में गिरने से युवक की मौत
- रात के अंधेरे में कुंआ होने का अंदाजा नहीं लगा सका युवक
- घटना से मृतक के परिजनों में मचा कोहराम