फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


महोबा। ग्राम सिजवाहा में गुरुवार को संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना श्रीनगर के ग्राम सिजवाहा निवासी वीरचंद गुप्ता और थाना महोबकंठ के कनकुआ गांव निवासी प्रियंका (26) की शादी 2013 में हुई थी। इनकी दो बेटियां हैं।

बड़ी बेटी ढाई साल की और दूसरी सालभर की है। गुरुवार को करंट लगने से झुलसने पर प्रियंका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे प्रियंका के भाई प्रिंस व अन्य परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि प्रियंका के ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे।

दहेज नहीं मिलने पर करंट लगाकर मार डाला। यह भी बताया कि दहेज के लिए सालभर पहले उसे घर से निकाल दिया था। स्थानीय लोगों ने पंचायत कराकर मामला खत्म कराया था। इसके बाद भी वे आए दिन मारपीट करते थे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिल गई है मामले की जांच की जा रही है।

संदिग्धावस्था में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
एक साल पहले दहेज उत्पीड़न में लग चुकी है पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो



महोबा (ब्यूरो)। जनपद अलीगढ़ के ग्राम कनैरा निवासी जसवंत सिंह (70) अपनी रिश्तेदारी में महोबा आया था। अचानक सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
वृद्ध की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें