जिले में दो अलग अलग स्थानों पर बदमाश लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लगा। घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।
हरपालपुर निवासी अरुण अग्रवाल का एक पेट्रोल पंप महोबा जनपद के सौंरा गांव तिराहे पर है और दूसरा पेट्रोल पंप हरपालपुर में है। मुनीम रामलाल दोनों पेट्रोल पंपाें से 12 लाख कैश
लेकर हरपालपुर के बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी दो बाइक सवार बदमाश पीछे लग गए और यूपी-एमपी की सरहद पर हरपालपुर के पास तमंचा लगाकर 12 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। पुलिस ने जिले के रूरीकला, टोलापातर और रिवई गांव में छापामार कार्रवाई की है। पीड़ित मुनीम ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार
महोबा शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी राकेश पुत्र मातादीन लोडर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार को राकेश लोडर में माल लादकर कस्बा श्रीनगर गया था। रात्रि करीब 9.30 बजे माल उतारकर वापस लौटते समय तिंदौली नगर के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक करते हुए लोडर रोक लिया। लोडर चालक राकेश के साथ मारपीट करते हुए जेब में पड़ी तीन हजार की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।