फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपये से अधिक पैसा पाए जाने पर होगा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर उन्हें चौराहों और मुख्य सड़कों पर वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। चेकिंग दौरान निर्धारित धनराशि से अधिक राशि पाए जाने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देने के निर्देश दिए, जिससे कार्रवाई अमल में लाई जा सके। 50 हजार रुपये से अधिक पैसा पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बैरियर हो वहां पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट पैनी नजर रखें। उन्होंने चेकिंग दौरान वीडियोग्राफी कराए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों कों अपनी टीम के साथ एक महिला कांस्टेबिल को साथ लेकर चेकिंग करने की बात कहीं। कहा कि जबतक महिला कांस्टेबिल न मिल जाए। तब तक कोई भी टीम का सदस्य किसी भी महिला का बैग की चेकिंग नहीं करेगा। महिला कांस्टेबिल की उपस्थिति में ही बैग चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को शनिवार से ही अपने-अपने क्षेत्रों में सख्ती से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी चेकिंग अभियान में लगाए हैं वह प्रतिदिन सुबह से चेकिंग अभियान करेंगे। जिन क्षेत्रों में चेकिंग अभियान न किए जाने की सूचना मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

50 हजार रुपये से अधिक पैसा पाए जाने पर होगा जब्त
-स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें