बराती को गोली मारने वाला आरोपी पहुंचा जेल
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में दो दिन पहले तमंचा दिखा कर रौब जमाने के दौरान चली गोली से घायल हुए बराती की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गौरतलब है कि 13 मई को विदाई के दौरान बराती छिद्दू प्रजापति सड़क किनारे दुकान पर कोल्डड्रिंक पी रहा था। तभी शराब के नशे में युवक ने तमंचे से फायर कर दिया था। गोली लगने से घायल बराती को जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा खरेला निवासी छिद्दी यादव के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को थाना प्रभारी विनय सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ आरोपी छिद्दी यादव को आईटीआई कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेजा है। ब्यूरो