फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर नाले में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल महोबा। शादी समारोह से वापस घर लौटते समय बेलाताल सिरमौर मार्ग पर बाइक असंतुलित होकर नाले में गिरने से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सिरमौर निवासी राजकरन (35) अपने साथी अंगद (32), पवन (40) सहित तीन लोग ग्राम बेलाताल में ज्ञान सिंह यादव की भतीजी की शादी समारोह में शनिवार को शामिल होने आए थे। रविवार को सुबह पांच बजे तीनों बाइक सवार अपने गांव बाइक से सिरमौर जा रहे थे। तभी रोड किनारे बने नाले में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक राजकरन की घटनास्थल पर मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और नाले में पड़े घायलों को बाहर निकाला।
अंगद और पवन को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उधर पुलिस ने मृतक बाइक चालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में बाइक गिरने से बाइक चालक लक्ष्मण 30, अनिल 16 निवासी मुढ़ारी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घटनाओं में कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक नाले में गिरी, चालक की मौत
-शादी से वापस गांव जा रहे थे तीनों बाइक सवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें