थाना महोबकंठ के दुलारा गांव में 10 दिन पहले दुल्हन बनकर आई युवती ने सोमवार की रात को कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के परिजनाें ने किराया भाड़ा न होने के कारण आने में असमर्थता जताई है।
पाली गांव जिला गनगम उड़ीसा निवासी अंकिता (22) की शादी 10 दिन पहले अंकिता के परिजनों ने दुलारा गांव में आकर अपनी बेटी अंकिता की शादी दुलारा निवासी बृजकिशोर अनुरागी के साथ की थी। शादी के बाद अंकिता के परिजन उड़ीसा चले गए। बृजकिशोर ने अपनी शादी के लिए चार बकरियां बेचकर खानपान का इंतजाम किया था।
उड़ीसा निवासी पूजा ने अपनी मौसी की लड़की अंकिता की शादी अपने ही परिवार में 30 जून 2017 को कराई थी। बताया जाता है कि अंकिता यहां के माहौल में रम नहीं पा रही थी। शादी के बाद से अक्सर उदास रहती थी। सोमवार की देर शाम को बृजकिशोर खेत पर था। तभी युवती ने अपने कमरे में लट्ठे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचे बृजकिशोर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मृतका के परिजनों को बेटी की मौत की खबर दी। लेकिन मृतका के परिजनों ने फिलहाल आने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।