महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
कोतवाली चरखारी के बैहारी गांव निवासी पप्पू (55) ने घरेलू विवाद के चलते घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। उसकी हालत नाजुक है।
गोविंदनगर निवासी तारा (32), छिकहरा निवासी कल्लन (40) व महुआबांध निवासी अंगूरी (35) ने घर पर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)