महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के मोहारी गांव निवासी सरोज (35) का घर पर किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल ले गए।
जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसी तरह मोहल्ला सुभाष नगर निवासी विनय (20) व चुरबरा गांव निवासी सुगर सिंह (32) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)