महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर युवती समेत पांच लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
कस्बा श्रीनगर निवासी किरन (18) का घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाएं। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। इसी तरह बूढ़ी पनवाड़ी निवासी सुनील (22), लाड़पुर निवासी चंद्रभान (30), मोहल्ला बड़ीहाट निवासी पूजा (21) व कुलपहाड़ निवासी उमा अहिरवार (23) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)