फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना क्षेत्र के पुन्निया गांव में आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुन्निया निवासी बिंदा प्रसाद बाल्मीकि (55) मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। रात को खाना खाकर दरवाजे पर चारपाई बिछाकर सो गया। सुबह शव फंदे पर लटका मिला। भतीजे पूरन ने बताया कि मजदूरी न मिलने से ताऊ कई दिनों से परेशान रहते थे। परिवार के गुजारे को लेकर चिंतित होने के कारण उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पत्नी मिट्ठन देवी ने बताया कि उसके छह पुत्र व एक पुत्री है। तीन पुत्र और पुत्री की शादी कर दी है। कोरोना काल में लॉकडाउन में रोजगार न मिलने से वह परेशान रहते थे। खरेला थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी लगती हैं। कोई अन्य कारण सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें