फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महाराजा स्पेशल से कटे मवेशी, आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पर हरपालपुर स्टेशन से पहले महाराजा स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से 12 मवेशियों की मौत हो गई। इंजन में एक मवेशी के अवशेष फंसने से ट्रेन का हॉर्स पाइप फट गया। इससे आधा घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। लोको पायलट की सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने हॉर्स पाइप दुरुस्त कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। वहीं इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे महाराजा स्पेशल ट्रेन जयपुर से खजुराहो जा रही थी। जिसमें देशी और विदेशी पर्यटक सवार थे। रेलवे स्टेशन हरपालपुर से पहले एक सैकड़ा मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। ट्रेन की गति तेज होने के चलते चालक ने हॉर्न बजाया लेकिन 12 मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रेन के इंजन में एक गाय फंसने से ट्रेन भी आधा घंटे तक खड़ी रही। मवेशियों के ट्रेन से कटने की सूचना पर छतरपुर तहसीलदार अभिनव शर्मा व रेल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने इंजन में फंसी गाय को निकालकर हॉर्स पाइप दुरुस्त किया। तब आधा घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी। मवेशियों के कटने और तेज आवाज होने से बोगियों में सवार पर्यटक घबरा गए। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
इस घटना के कुछ देर बाद इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। हरपालपुर निवासी शरीफ खान (50) कपड़ों की सिलाई का काम करता था। ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि, चालक ने ट्रेन रोकने का प्रयास किया लेकिन अधेड़ की जान नहीं बच सकी। इस दौरान करीब 20 मिनट तक इंटरसिटी ट्रेन ट्रेक पर खड़ी रही। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें