फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फुटवियर की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के छजमनपुरा में शुक्रवार की रात एक फुटवियर की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग से लाखों का सामान जलकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

मुख्यालय निवासी मुशीर छजमनपुरा में फुटवियर की दुकान किए हैं। दुकान में उसकी स्कूटी भी खड़ी थी। शुक्रवार की देर शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात के समय बिजली की शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। शनिवार की सुबह दुकान से आग की लपटें व धुएं का गुबार उठता देख लोगों ने पीड़ित दुकानदार को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि आग से स्कूटी व करीब आठ लाख रुपये का माल जल गया है। पीड़ित ने पुलिस और राजस्व विभाग को घटना की सूचना देते हुए सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें