चोरी की घटना के बाद जांच करती थाना पुलिस।
- फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। बस स्टैंड अजनर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी है।
लवकुश द्विवेदी बस स्टैंड में एलकेडी फैशन हाउस के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान किए हैं। रविवार की देर शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। तभी रात के समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर गोलक में रखी 5,500 रुपये की नकदी और डेढ़ लाख से अधिक कीमत के सर्दी के कपड़े चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह जब पीड़ित दुकान पहुंचा तो ताले टूटे व माल गायब देख उसके होश उड़ गए।
पुलिस ने जांच करते हुए आसपास के लोगों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।