फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः सड़क हादसे में सेवानिवृत्त दरोगा की मौत

विज्ञापन
मृतक राजू तिवारी की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/कबरई। पहरा-कबरई मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शहर के आल्हा चौक निवासी सेवानिवृत्त दरोगा राजू तिवारी (65) के तमौरा गांव में खेत हैं। शुक्रवार को वह रबी की फसल की बुआई को लेकर बाइक से गांव जा रहा था। तभी पहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। हेलमेट लगाए होने से सिर तो बच गया लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े राजू को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें