फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः श्रीसाईं मंदिर से सोने की परत चढ़ा मुकुट चोरी

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती पुजारी व गार्ड। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। निसवारा गांव स्थित श्रीसाईं मंदिर से आधा किलो चांदी का सोने की परत चढ़ा मुकुट चोरी हो गया।
विज्ञापन

भक्त बनकर आए चोरों ने प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दो पुजारियों व गार्ड को अचेत कर दिया। इसके बाद मुकुट चोरी किया।
निसवारा गांव में छह साल पहले श्रीसाईं मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर में 8.40 बजे आरती के बाद मुकुट उतारकर कमरे में रख दिया जाता है। शनिवार की रात नौ बजे कुछ भक्त मंदिर पहुंचे और प्रसाद चढ़ाने के बाद दोनों पुजारियों व गार्ड को खिलाया। इसके बाद तीनों अचेत हो गए। इसके बाद दोनों कमरे में रखा मुकुट चोरी कर फरार हो गए।
रविवार की सुबह माली ईश्वरदास मंदिर पहुंचा तो गार्ड डालचंद्र मंदिर के बाहर अचेत पड़ा था। एक पुजारी दीपक गंगेले परिसर में और दूसरा पुजारी शिवकुमार मिश्रा बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा था। तीनों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। वहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूरे दिन एक किलो वजन के स्वर्ण मुकुट चोरी होने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि चांदी के आधा किलो के मुकुट पर सोने की परत चढ़ी थी। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। श्रीसाईं मंदिर में फरीदाबाद के राकेश जुनैजा ने सोने की परत का मुकुट चढ़ाया था। एक युवक कुछ दिन से लगातार मंदिर आ रहा था। उस पर चोरी का शक जताया जा रहा है।

इस साईं मंदिर से चोरी हुआ स्वर्ण मुकुट।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें