फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः मकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाती पीड़िता - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। मवईखुर्द गांव में चोरों ने मकान में सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। परिजन दूसरे कमरे में गहरी नींद में सोते रहे।
विज्ञापन

मवईखुर्द निवासी स्वामीदीन प्रजापति परिवार समेत रहता है। वह ईंट-भट्ठों में काम करता है। मंगलवार की रात स्वामीदीन परिवार सहित मकान में सो रहा था। देर रात चोर पीछे की दीवार तोड़कर मकान में घुसे। चोरों ने अटैचियों व बक्सों के ताले तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, माला, झुमकी, लॉकेट, 700 ग्राम वजन के चांदी के आभूषण व 44 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय पीड़ित परिवार गहरी नींद में सोता रहा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जब परिजन जागे तो सामान बिखरा और माल गायब देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर घटना की जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासे करने की मांग की है। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है। चोरों को गिरफ्तार कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें