महोबा। सड़क दुर्घटनाओं में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत और पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला पतीबरा निवासी भोलापाल (58) सोमवार की शाम साइकिल से छिकहरा गांव समधी के निधन पर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। तभी बिलवई मार्ग पर अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़े भोलापाल को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, भटीपुरा निवासी पुष्पेंद्र सोमवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में तहसील चौराहा के समीप तेज रफ्तार बाइक मवेशी को बचाने में फिसल गई। इससे युवक घायल हो गया। मलकपुरा निवासी जमुना, सुरहा निवासी देवेंद्र, चरखारी निवासी महेंद्र व हवेली दरवाजा निवासी मुन्ना अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।