ढिकवाहा में बिजली केबल काटते लाइनमैन।
- फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। कबरई के ढिकवाहा गांव में बिल जमा न किए जाने पर मंगलवार को पूरे गांव की बिजली काट दी गई। इससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। गांव की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों का हाल-बेहाल है। पानी का भी संकट है।
ढिकवाहा गांव में 300 से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। कई माह से बिजली बिल जमा नहीं किया गया। मंगलवार के पूरे गांव की बिजली आपूर्ति काट दी गई। इससे पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। प्रधानपति गोविंददास कुशवाहा ने बताया कि गांव में टैंकर व हैंडपंपों में डाले गए सबमर्सिबल पंप के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है। बिजली काटे जाने से सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे हैं। उधर, विद्युत विभाग के अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं से कई बार बकाया भुगतान के लिए कहा गया। शिविर भी लगाए गए लेकिन किसी भी उपभोक्ता ने बिलों का भुगतान नहीं किया। इससे गांव की बिजली काटनी पड़ी। सचिवालय व विद्यालयों को आपूर्ति दी जा रही है।