कबरई (महोबा)। पत्थर मंडी कबरई के अलीपुरा स्थित एक क्रशर प्लांट में सोते समय डंपर ने ट्रक क्लीनर को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
अयोध्या के मुईनुद्दीनपुर का शुभम यादव ट्रक चालक है। इसी ट्रक में उसका छोटा भाई बृजेश यादव (20) क्लीनर है। गुुरुवार को दोनों ट्रक लेकर पत्थर मंडी कबरई गिट्टी लोड कराने आए थे। अलीपुरा स्थित मां वैष्णो ग्रेनाइट में ट्रक खड़ाकर क्लीनर बृजेश यादव चटाई बिछाकर सो गया। इस दौरान बोल्डर लेकर क्रशर की रैंप पर चढ़ते समय डंपर ने बृजेश को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। क्रशर में उड़ रही धूल के चलते डंपर चालक को कुछ दिखाई न देने के कारण घटना होने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि परिजनों के तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी।