महोबा। एक युवती से 65 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। पीड़िता ने शहर कोतवाली में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के गांधीनगर निवासी प्रियंका सिंह के मोबाइल पर 28 मई को कॉल आई। इसमें किसी बड़े ऑफर का लालच देकर गूगल-पे के माध्यम से 65 हजार रुपये की नकदी डलवा ली। बाद में मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। परेशान पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंच पूरा मामला बताया और गूगल-पे के माध्यम से जिस नंबर पर नकदी भेजी गई वह पुलिस को सौंपा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।