चरखारी (महोबा)। तहसीलदार कृष्णराज सिंह के पेशकार ने तहसील कार्यालय में जहर खा लिया।
कुलपहाड़ निवासी किशनपाल तहसील चरखारी में पेशकार है। बुधवार की रात पेशकार किशनपाल तहसील में ही काम निपटाने के लिए रुक गया। रात 10 बजे किशनपाल ने जहर खा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद गुरुवार सुबह उसे छुट्टी दे दी गई। तहसीलदार ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।