फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों ने किया जान देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वृद्ध समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

श्रीनगर के मनोहरगंज निवासी घासीराम (75) ने रविवार की रात किसी बात से नाराज होकर मोहल्ले के बाहर एकांत स्थान पर जहर खा लिया। गश्त पर निकले पीआरवी जवान उसे जिला अस्पताल लाए। फुटेरा निवासी धनकुंवर (38) व गोरखा निवासी रमेश (25) ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गोरखा गांव निवासी पिंकी (22) से रविवार की रात भाभी के भाइयों ने किसी बात को लेकर मोबाइल फोन पर अभद्रता कर दी। इससे नाराज होकर विवाहिता ने अपने कमरे में जाकर पंखे के हुक के रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें