महोबा। सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दस लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
छतरपुर के पठा गांव निवासी करन (50) गुरुवार दोपहर बाइक से मुख्यालय आ रहा था। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर समदनगर के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। रैपुराखुर्द निवासी आशाराम (31) बुधवार की शाम बाइक से घर वापस लौटते समय सामने से आ रहे बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गया। कल्याण सागर निवासी गोपाल (55), बारीगढ़ निवासी राजकुमार (32), भीतरकोट निवासी राशिद (33), कस्बा थाई निवासी आनंद कुमारी (38), कमलखेड़ा निवासी राहुल (20), ज्योरहा निवासी गोविंद (18), श्रीनगर निवासी साहिल (10) व रिहान (15) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए।