महोबा। कस्बा श्रीनगर के बेलाताल तिगैला के समीप बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई।
श्रीनगर निवासी संजय कुमार की पत्नी पिंकी (35) अपने भांजे गंगा के साथ बाइक से बाजार जा रही थी। तभी बेलाताल तिगैला के समीप बने ब्रेकर में बाइक उछलने से पिंकी सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।