महोबा/बेलाताल। शराब के साथ जहरीला पदार्थ मिलाकर पीने से ब्लाक कर्मी की हालत बिगड़ गई।
हमीरपुर चुंगी स्थित ब्लॉक कॉलोनी निवासी बृजेंद्र अहिरवार (42) जैतपुर ब्लॉक में चालक के पद पर तैनात है। शनिवार की दोपहर बृजेेंद्र कबरई ब्लाक कार्यालय के पास बेहोशी की हालत में मिला। ब्लाक कर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंची पत्नी गौरी का आरोप है कि जैतपुर ब्लाक के अधिकारियों के उत्पीड़न से आजिज आकर पति ने जान देने का प्रयास किया है। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि बृजेंद्र ने शराब के साथ कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पीया है। उधर, जैतपुर खंड विकास अधिकारी राहुल पांडेय का कहना है कि बृजेंद्र एक और दो अप्रैल का अवकाश लेकर गया था। उसने किसी भी प्रकार की परेशानी की बात अब तक नहीं बताई। मामले की जांच कराई जाएगी।