महोबा। विकास भवन में शराब पीकर कर्मचारियों से गालीगलौज करने वाले चतुर्थश्रेणी कर्मचारी को जिला कृषि अधिकारी वीपी सिंह ने निलंबित कर दिया।
जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील कुमार ने 23 दिसंबर की शाम लगभग चार बजे शराब के नशे में कार्यालय में कर्मचारियों के साथ गालीगलौज कर उत्पात मचाया था। इस पर कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
जिला कृषि अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि निर्धारित समयावधि पर स्पष्टीकरण न देने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है।