फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। खरेला थाना क्षेत्र के धवारी गांव में 10 दिन से दो पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। बुधवार की रात पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में तीन लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर रात में ही थाने की फोर्स गांव पहुंच गई। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया। इसका वीडियो में सोशल मीडिया में वायरल हो गया। चित्रकूट धाम मंडल परिक्षेत्र के आईजी के. सत्यनारायण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैैं।
विज्ञापन

धवारी गांव में एक छात्रा से अभद्रता किए जाने पर 11 अक्तूबर को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 28 नवंबर को एक बार फिर दबंगों ने छात्रा से अभद्रता की। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले।
तनाव को देखते हुए गांव में दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बुधवार की रात एक बार फिर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान पुलिस के मौजूद रहने से लोगों में आक्रोश है। छात्रा पक्ष के लोगों का कहना है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी चाहते तो मारपीट न होती।
विज्ञापन

उधर, सोशल मीडिया में पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच मारपीट होने का वीडियो वायरल होने पर आईजी ने मामले का संज्ञान लेते हुए खरेला थाने की पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी का कहना है कि मारपीट की सूचना पर वह स्वयं फोर्स के साथ मौके पर गए थे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें