फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के पुरवा पनवाड़ी गांव में जुएं के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या किए जाने की घटना में शामिल छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर ग्राम प्रधान समेत 24 से अधिक ग्रामीणों ने थाना व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर प्रधान पति कालीचरन को रंजिशन फंसाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार की सुबह करीब दस बजे पुरवा पनवाड़ी गांव में ताश के पत्ते खेलने के दौरान हुए विवाद में रामपाल की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई रामस्वरूप ने प्रधानपति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने प्रधान के पति कालीचरन समेत चार लोगों को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि सोमवार को सीताराम व प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

उधर ग्राम प्रधान जशोदा ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच पति को रंजिशन फंसाये जाने की बात कही। बाद में सभी ग्रामीण एसपी से मिले। बताया कि घटना के समय प्रधान के पति कालीचरन घर पर थे और खाना खा रहे थे। पंचायत चुनाव में रामपाल के चाचा पूरनलाल पंचायत चुनाव लड़े थे। जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी रंजिश के चलते उनके पति को इस घटना में फंसाया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें