कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर कबरई स्टेशन के पास एक युवक का ट्रेन से कटा शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त कस्बे के लक्ष्मीनगर निवासी कल्लू के पुत्र युवराज (30) के रूप में हुई।
पिता ने बताया कि युवराज नशे का लती था। अविवाहित होने के चलते वह कोई काम भी नहीं करता था। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे वह घर से खाना खाकर निकला था। दोपहर में उसका रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटा शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।