फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की मारपीट से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला मनोहरगंज में दबंगों की पिटाई से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के पिता ने मोहल्ले के ही तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए श्रीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला मनोहरगंज निवासी प्रेम प्रताप सोनी के बड़े पुत्र शिवम सोनी (22) का सोमवार को गांव के ही तीन लोगों से विवाद हो गया था। सोमवार की देर शाम दबंगों ने शिवम सोनी को शराब ठेके के पास बुलाकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल भी छीन लिया। घर आकर शिवम ने परिजनों को पूरी बात बताई। रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। रात में किसी समय शिवम ने मकान की गैलरी में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह मां ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटकता मिला।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ चरखारी उमेश चंद्र व श्रीनगर थानाध्यक्ष संजय शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली। पिता ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही तीन लोगों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की थी। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें