महोबा। युवक से 50 हजार रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
शहर के गांधीनगर निवासी सचिन प्रकाश से बिलवई चुंगी निवासी आशू ठाकुर ने अवैध तरीके से पैसे की मांग की। विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया गया।
दबंग की धमकी में आकर सचिन प्रकाश ने 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी और रंगदारी देने का दबाव बनाया। तब पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आशू ठाकुर के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।