महोबा। कोतवाली क्षेत्र के शाहपहाड़ी गांव में मामूली कहासुनी में चार लोगों ने शांति रैकवार को मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुन्ना रैक्वार, सतीश, शोभारानी व गोमती के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।