फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। किदवई नगर में शनिवार की रात एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

किदवई नगर निवासी श्यामबाबू (24) मेहनत-मजदूरी का काम करता था। शनिवार की शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। परिजनों ने खाना खाने की बात कही, लेकिन वह बिना खाना खाए अपने कमरे में चला गया। रविवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला।
विज्ञापन

भाई रामबाबू ने बताया कि उसका छोटा भाई श्यामबाबू शराब का लती था। कभी-कभार घर में विवाद भी हो जाता था। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें