फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण के दौरान मिट्टी डालते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़/भरवारा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरवारा गांव के पास अर्जुन सहायक परियोजना के तहत चल रहे पुल निर्माण के दौरान मिट्टी डालते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के अंडवारा गांव निवासी अमित कुमार (18) ट्रैक्टर चलाता था। अर्जुन सहायक परियोजना के तहत पुल निर्माण के कार्य में सड़क के दोनों ओर मिट्टी पुराई का काम हो रहा है। अमित कुमार ट्रैक्टर लेकर मिट्टी डालने गया था। गहराई में उतरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से वह दब गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अमित कुमार तीन भाई थे, बड़े भाई नरेंद्र की तीन माह पहले हत्या हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें