खरेला (महोबा)। कुड़ार गांव में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुड़ार गांव निवासी रमाशंकर (37) की गुरुवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी चरखारी लेकर पहुंचे। वहां से रेफर करने पर जिला अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।