फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला की पत्थर से कूच कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मोहल्ला समदनगर में गुरुवार को एक महिला की दिनदहाड़े पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। महिला के छोटे पुत्र ने दो दिन पहले पड़ोस के युवक से विवाद व परिवार में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे झगड़े के चलते मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित कर की हैं।
विज्ञापन

समद नगर निवासी केशकली (55) तीन पुत्रों के साथ घर पर रहती थी। दस वर्ष पहले पति बलवीर यादव की मौत हो जाने के बाद वह भैंस पालन करके परिवार का भरण पोषण कर रही थी। दो दिन पहले उसके पुत्र करन का पड़ोस के ही एक युवक से विवाद हो गया था। मारपीट होने पर पुलिस ने करन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को सुबह बड़ा पुत्र रूप सिंह व छोटा पुत्र राजू यादव अपने-अपने काम पर गए थे। तभी दोपहर के समय घर में अकेली केशकली की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी। शाम को छोटा पुत्र राजू पहुंचा तो मां का खून से लथपथ शव पड़ा था।
सूचना मिलने पर एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, एएसपी आरके गौतम, सीओ सिटी राम प्रवेश राय, कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। मृत महिला के पुत्र राजू यादव ने बताया कि परिवार की चाची से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। एक वर्ष पहले मारपीट हुई थी, दो दिन पहले पड़ोस में भी भाई करन से एक युवक का विवाद हुआ था। घटना के पीछे यही कारण हो सकता है। उधर, एएसपी कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है। खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें