फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के आवास से 40 हजार की नगदी समेत एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला हले में मंगलवार की रात चोर एक किसान के घर से नगदी व जेवर समेत एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। आहट पाकर गृहस्वामी के जागने पर चोर छत से कूदकर भाग गए। मौके पर मोबाइल फोन मिला है। इसके आधार पर पीड़ित ने खरेला थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला हले निवासी भोला विश्वकर्मा खेती-बाड़ी का काम करते हैं। मंगलवार की रात वह खेत से आने के बाद खाना खाकर आंगन में सो गए। पत्नी व बच्चे कमरे में सो रहे थे। रात में गृहस्वामी ने नींद खुलने पर घर में चोर के घुसने की आहट पाकर शोर मचाया तो एक युवक आंगन से भागकर छत से कूदकर भाग गया। पीछा करने पर चोर का मोबाइल वहीं पर गिर गया। मोबाइल को कब्जे में लेकर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी।
गृहस्वामी भोला विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर 40 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवर समेत लगभग एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गया। चोर का मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिया है। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी नीरज लखेरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें